t.me/foxystresser

आईटीआई में अगले साल से अप्रैल में होंगे प्रवेश

Admin
August 27 2025 Updated: August 27 2025
0 0
आईटीआई में अगले साल से अप्रैल में होंगे प्रवेश

हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। अब तक जून माह में शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को अगले साल अप्रैल माह में शुरू किया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने कवायद शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी दिसबंर माह से शुरू कर दी जाएगी। दरअसल इस साल राज्य की 80 से अधिक आईटीआई में 9656 सीट के लिए महज 2193 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। संयुक्त निदेशक निदेशालय मनमोहन कुड़ियाल ने बताया कि जून माह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से आईटीआई में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड के परीक्षा परिणाम मई माह में जारी कर दिए जाते हैं। छात्र इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में चले जाते हैं। इसलिए अप्रैल माह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS