उत्तराखंड

उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं : अजय भट्ट

Admin
October 07 2025 Updated: October 07 2025
0 0
उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं : अजय भट्ट

रुद्रपुर   विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा मंगलवार को रुद्रपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर) एवं भारत सरकार के मंत्री रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी);  श्रीकर सिन्हा, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन; के.सी. सत्यावली, अध्यक्ष, सितारगंज एसोसिएशन; संदीप गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्लाई एसोसिएशन; तथा नवीन वर्मा, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक  सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है। उन्होंने कहा कि बीआईएस मानकीकरण के माध्यम से उद्योग, उपभोक्ता और सरकार के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर रहा है, जिससे सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मानक किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आधार होते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS