t.me/foxystresser

अमेरिका रहने वाला भतीजा बनकर 3.80 लाख रुपये ठगे

Admin
September 09 2025 Updated: September 09 2025
0 0
अमेरिका रहने वाला भतीजा बनकर 3.80 लाख रुपये ठगे

नानकमत्ता, संवाददाता। महिला के व्हाट्सएप में ठग को खुद को भतीजा बताकर 3.80 लाख की ठगी कर ली। जसंवत सिंह पुत्र श्री जोगिन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ जुलाई को उसकी पत्नी के मोबाईल के व्हाट्सएप पर भतीजा भूपेन्द्र बताकर अमेरिका से फोन आया। भूपेंद्र बनकर ठग ने बताया कि ऐजेन्ट ने उसका वर्क परमिट रोक लिया है। वह पैसे की मांग कर रहा है। बताया कि अमेरिका से 8.70 लाख रुपये भेजेगा। जिसमें 2.50 लाख रुपये एजेंट को देने हैं। बाकी रकम इण्डिया आकर ले लेगा। उसने फर्जी रसीद भेजी जिसमें प्रार्थी के खाते में 8.70 लाख रुपये जमा करना दर्शया गया था। कुछ देर बाद राज सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए तीन अलग-अलग खातों में 3.80 लाख रुपये डलवा लिये। इसके बाद 40 हजार और डिमांड करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS