t.me/foxystresser

जलभराव से परेशान अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Admin
August 29 2025 Updated: August 29 2025
0 0
जलभराव से परेशान अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति सितारगंज में संचालित सिविल न्यायालय परिसर में वर्षा के कारण अत्यधिक जल भराव हो गया। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने  सिविल न्यायालय में हुए जल भराव में परिसर में भरे पानी के अंदर खड़े होकर कर प्रदर्शन किया और न्याय विभाग तथा सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सिविल न्यायालय सितारगंज के अपने भवन का निर्माण किया जाए ताकि अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को जल भराव के कारण आ रही परेशानी से निजात मिल सके। यहां एडवोकेट हरीश दुबे,  प्रकाश ढाली, रवि सक्सेना, रवि सागर, रमेश कांत प्रभाकर, कुमारी पूजा, गोविंद कुमार शशि, फरमान मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS