उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज: मुनस्यारी में सीएम धामी ने लोगों के बीच बैठकर पी चाय, बढ़ाया जनता से संवाद

Admin
October 29 2025 Updated: October 29 2025
0 0
ब्रेकिंग न्यूज: मुनस्यारी में सीएम धामी ने लोगों के बीच बैठकर पी चाय, बढ़ाया जनता से संवाद

मुनस्यारी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में भ्रमण के दौरान आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय नागरिकों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों का कुशलक्षेम जाना और सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उनसे फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मुनस्यारी एक अत्यंत सुंदर और संभावनाओं से भरा पर्यटन स्थल है। यहां की मनमोहक वादियाँ, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण एक अलग ही ऊर्जा प्रदान करते हैं।”

उन्होंने स्थानीय लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभाव और जरूरतों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS