t.me/foxystresser

बगैर पंजीकरण के चल रहे फड़ खोखों के खिलाफ प्रदर्शन

Admin
August 26 2025 Updated: August 26 2025
0 0
बगैर पंजीकरण के चल रहे फड़ खोखों के खिलाफ प्रदर्शन

बागेश्वर। नगर में बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे फड़ खोखों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके खिलाफ बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति मुखर हो गई है। समिति से जुड़े लोगों ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति से जुड़े लोग मंगलवार को नगर पालिका में धमक गए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। समिति ने ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से फड़ और खोखे संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वैध पंजीकृत व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। समिति ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इन अवैध फड़ों को हटाने की मांग की। बिना पंजीकरण कारोबार कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। समिति ने साफ किया कि इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस दौरान अध्यक्ष किशन राम, सचिव भीम कुमार, दीप जोशी, पुष्कर आर्य, सेहरा बेगम, किशन राम और विनोद कुमार आादि मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS