t.me/foxystresser

बद्रीश संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को लेकर डीएम तिवारी ने हितधारकों से की सकारात्मक वार्ता

Admin
August 23 2025 Updated: August 23 2025
0 0
बद्रीश संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को लेकर डीएम तिवारी ने हितधारकों से की सकारात्मक वार्ता

चमोली। बद्रीश संघर्ष समिति के प्रस्तुत ज्ञापन के संबंध में स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही मांगों को लेकर आज शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विभिन्न हितधारकों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ में  बैठक कर सकारात्मक वार्ता की।जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस विषय पर आगामी 29 अगस्त को  सचिवालय देहरादून में प्रमुख सचिव आवास के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी सम्बंधित हितधारक सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक में सभी पक्षों की मांगों व सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रस्तुत ज्ञापन पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की मंशा सभी पक्षों को विश्वास में लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की है।
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS