t.me/foxystresser

इंदौर की तर्ज पर रुद्रपुर को चमकाने के होंगे प्रयासः विकास शर्मा

Admin
August 24 2025 Updated: August 25 2025
0 0
इंदौर की तर्ज पर रुद्रपुर को चमकाने के होंगे प्रयासः विकास शर्मा

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इंदौर की तरह रुद्रपुर भी चमक सकता है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। महापौर विकास शर्मा पांच दिवसीय भोपाल और इंदौर एक्सपोजर विज़िट से लौटे हैं। महापौर ने इस दौरे को रुद्रपुर के भविष्य की दिशा तय करने वाला ’मील का पत्थर’ बताया है। महापौर ने नगर निगम में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इंदौर में कचरा निस्तारण का जो हाईटेक और व्यवस्थित मॉडल अपनाया गया है, उसने पूरे देश को आकर्षित किया है। वहाँ कचरा निगम पर बोझ नहीं है, बल्कि आय का साधन बन गया है। रुद्रपुर में भी जल्द ऐसा ही होगा। उन्होंने विस्तार से बताया कि इंदौर में ’ट्रिपल आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल)’ तकनीक से हर प्रकार का कचरा अलग किया जाता है-गीला, सूखा, प्लास्टिक, लोहा, कपड़ा, नारियल, ई-वेस्ट और सीएनडी वेस्ट। सबकी अलग-अलग श्रेणियाँ बनाई जाती हैं और फिर उन्हें रीसाइकिलिंग के लिए भेजा जाता है। कपड़ों तक को रिसाइकिल कर रूई, खिलौने, बैग और अन्य उत्पाद तैयार करने के काम में लिया जाता है। जब हम कचरे को संसाधन के रूप में देखेंगे, तभी रुद्रपुर भी साफ और आत्मनिर्भर बनेगा।
महापौर ने इंदौर मॉडल का एक और महत्वपूर्ण पहलू साझा किया। वहाँ महिलाओं को घर में ही जैविक कचरे से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। बड़ी बाल्टियों में रखा गया कचरा 45 दिन में खाद में बदल जाता है और इसे घर के पौधों में इस्तेमाल किया जाता है। खाद बनाने वाली महिलाओं को नगर निगम यूज़र चार्ज में छूट भी देता है। हम रुद्रपुर में भी यह योजना लागू करेंगे। इससे न केवल घर-घर में कचरा कम होगा बल्कि महिलाएँ आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
इंदौर में थर्माकोल को अलग करके मेल्ट किया जाता है और उसे पुनः उपयोग में लाया जाता है।
महापौर ने कहा कि शहर को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निगम न केवल कपड़े के बैग बांटेगा बल्कि नियम भी सख्ती से लागू करेगा। आवश्यक हुआ तो कठोर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से रुद्रपुर को उत्तराखंड का ’मॉडल शहर’ बनाया जाएगा।
महापौर ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। जिन योजनाओं  का अध्ययन किया गया है उन्होंने धरातल पर लाना जनसहभागिता के बिना असंभव है। उनहोंने कहा कि इंदौर और भोपाल आज पूरे देश में मॉडल बने हुए हैं तो यह सब जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। महापौर ने कहा कि यह भ्रमण रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
24एसटीजी2पी :- रुद्रपुर पहुंचने पर मेयर का स्वागत किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS