
हरिद्वार। देहरादून कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच बहादराबाद टोल प्लाजा पर तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि देहरादून जाने की जिद पर अड़े किसान नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी और किसानों को खदेड़ दिया। इधर, किसानों ने टोल प्लाजा पर ही धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि करीब 20 किसानों को चोटें भी आई हैं। गुरुवार को स्मार्ट मीटर के विरोध और फसलों के दाम बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आह्वान पर हरिद्वार जिले से बड़ी संख्या में किसानों का जत्था देहरादून जा रहा था। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर टोल प्लाजा पर जुटने लगे। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस प्रशासन ने पहले ही टोल प्लाजा पर बैरिकेड लगा दिए। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसान टोल प्लाजा पार न कर सकें। किसानों और पुलिस के बीच लंबे समय तक नोकझोंक चलती रही। अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। दोपहर होते-होते हालात बिगड़ गए। किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए और आगे बढ़ने लगे। कुछ किसानों ने बैरिकेड को हाथों से उखाड़ दिया।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS