t.me/foxystresser

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Admin
August 21 2025 Updated: August 21 2025
0 0
मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विकासनगर   सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में केमिस्ट एसोसिएशन विकासनगर ने परिषदीय परीक्षा 2025 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, केमिस्ट एसोसिएशन विकास नगर के पदाधिकारी संरक्षक उमाकांत अग्रवाल, अध्यक्ष कुंवर जीत भंडारी आदि ने किया। इसके बाद एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने परिषदीय परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी निखिल चौहान 93.8 प्रतिशत (इंटरमीडिएट) एवं ऋषभ डिमरी 93.6 प्रतिशत (हाईस्कूल) को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अन्य छात्रों से भी परिश्रम करने की अपील की। ताकि, वे भी भविष्य में पुरस्कार प्राप्त कर सकें। अतिथियों ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट को भी ए प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान भवातीस ध्यान केंद्र के डोमनिक एवं परले ने ध्यान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान भावातीत ध्यान के प्रमुख आनंद, सदस्य इंद्र प्रताप, डोमनिक एवं परले (डेनमार्क) आदि मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS