
रानीखेत। कदली वृक्ष लाने के के साथ रानीखेत में मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरूआत हो गई है। आज से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा 31अगस्त को मूर्तियों की ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। गुरुवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। कदली वृक्ष पूजन पं विपिन चन्द्र पंत ने संपन्न कराया। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का जय घोष करते हुए श्रद्धालुओं ने कदली वृक्षों की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पूरे बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची, जहां कदली वृक्षों को स्थापित कर दिया गया। गुरुवार शाम से कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा 31अगस्त को नंदाष्टमी के दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में की जाएगी।सोमवार से दोपहर समय बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं होंगी, रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । सुबह शाम आरती और अन्य कार्यक्रम होंगे। 31अगस्त व 1 सितम्बर को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है। 2 सितम्बर को झोड़ा प्रतियोगिता होगी जबकि 3सितंबर को मां नन्दा सुनंदा का डोला भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ निकलेगा।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS