t.me/foxystresser

नैनीताल जनपद में एसएसपी ने किये 31 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Admin
August 26 2025 Updated: August 26 2025
0 0
नैनीताल जनपद में एसएसपी ने किये 31 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

नैनीताल। जिले में पुलिस महकमे में सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने रात एक बजे आदेश जारी कर 31 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से वनभूलपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उमेश कुमार मलिक को भवाली से शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रकाश मेहरा को खैरना से भवाली थानाध्यक्ष, विजय मेहता को कालाढूंगी थानाध्यक्ष, विपिन चंद्र पांडे को एफएफयू/एसआईएस प्रभारी, रजत कसाना को सीसीटीएनएस/सम्मन सेल प्रभारी, हरपाल सिंह को एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल प्रभारी और ललिता पांडे को एएचयू व डीसीआरबी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उप निरीक्षकों में मनोज नयाल को तल्लीताल थानाध्यक्ष, विजय नेगी को बेतालघाट थानाध्यक्ष, विमल मिश्रा को काठगोदाम थानाध्यक्ष, संजीत राठौड़ को भीमताल थानाध्यक्ष, विजय कुमार को हल्द्वानी राजपुर चौकी प्रभारी, हरजीत सिंह को धारी चौकी प्रभारी मुक्तेश्वर, मनोज सिंह को क्वारब चौकी प्रभारी भवाली, नरेंद्र कुमार को लामाचौड़ चौकी प्रभारी मुखानी, हर्ष बहादुर पाल को खैरना चौकी प्रभारी भवाली, रमेश चंद्र पंत को कैंची चौकी प्रभारी भवाली और मोहन सिंह सोन को ओखलकांडा चौकी प्रभारी खन्स्यू बनाया गया है। देवेंद्र सिंह राणा को कोटाबाग चौकी प्रभारी कालाढूंगी, नीरज कुमार को बनभूलपुरा देखरेख चौकी प्रभारी, सुनील गोस्वामी को कुंवरपुर चौकी प्रभारी चोरगलिया, सुशील जोशी को उप निरीक्षक बनभूलपुरा थाना, फिरोज आलम को एसओजी, भुवन सिंह राणा को हल्द्वानी थाना, रविंद्र सिंह राणा को काठगोदाम थाना, राजवीर सिंह नेगी को भवाली थाना, प्रवीण कुमार को मल्लीताल थाना, निधि शर्मा को चोरगलिया थाना और कुमकुम धानिक को काठगोदाम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS