t.me/foxystresser

अल्मोड़ा में जिले भर के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Admin
August 27 2025 Updated: August 27 2025
0 0
अल्मोड़ा में जिले भर के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के शिक्षकों मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। पदोन्नति, स्थानांतरण और प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद सरकार शिक्षकों की समस्याओं के निदान को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां प्रदर्शन में राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भूपाल  सिंह चिलवाल, कुमाऊं मंडल मंत्री रविशंकर गुसाईं, जिला मंत्री राजू मेहरा, उपाध्यक्ष मदन भंडारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, प्रकाश भट्ट, राधा लसपाल नबियाल, जीवन नेगी, लता वर्मा, चंदन रावत, डॉ. गोविंद रावत, खुशहाल महर, त्रिभुवन बिष्ट, नितेश काण्डपाल, गिरीश पांडे, दीपक बिष्ट, ललित तिवारी, वीरेंद्र सिजवाली, भरत जोशी, पंकज भट्ट, डॉ. शिवराज बिष्ट, रमेश राम, मान सिंह रावत, हरीश नेगी, बिशन सिंह अधिकारी, विनोद पपने, कैलाश पांडे, मनोज कुमार आर्य, धर्मवीर सिंह, सतीश तिवारी, हेम चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह पटवाल, हेमा पंत, हरिवंश सिंह बिष्ट आदि रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS