उत्तराखंड

एसएसबी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर 170 रोगियों का ईलाज

Admin
September 16 2025 Updated: September 16 2025
0 0
एसएसबी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर 170 रोगियों का ईलाज

खटीमा। एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम सिसैया सीमा चौकी मेलाघाट में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी डॉ बीबी सिंह के नेतृत्व में किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनकी दहलीज़ पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। शिविर में 170 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। ग्रामीणों को वायरल फीवर, मौसमी रोग, तीव्र एवं दीर्घकालिक रोगों के लिए परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने ग्रामीणों को वर्षा मौसम में होने वाले सामान्य रोगों, संक्रमण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया। साथ ही उन्हें अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार, स्वच्छता, शारीरिक सक्रियता एवं योगाभ्यास को अपनाने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे चिकित्सा शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। डॉ बीबी सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करता, बल्कि सीमावर्ती जनता के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी उत्थान हेतु भी निरंतर प्रयासरत रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दीपक, निरीक्षक मोहर सिंह, मुख्य आरक्षी विकास, प्रवेश मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS