उत्तराखंड

पथरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की छापेमारी में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Admin
September 29 2025 Updated: September 29 2025
0 0
पथरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की छापेमारी में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार ऊर्जा निगम की टीम ने चांदपुर में छापेमारी कर छह घरों पर बिजली चोरी पकड़ी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पथरी क्षेत्र में इन दिनों ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार अवर अभियंता दिवाकर मौर्य की तहरीर पर नौशाद पुत्र रब्बान, सद्दाम पुत्र गफ्फार, गफ्फार पुत्र मकसूद, अमजद पुत्र नसीम, अकरम पुत्र मंजूर, मंजूर पुत्र मीर हसन सभी निवासीगण चांदपुर थाना पथरी के घरों पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायत पर ऊर्जा निगम टीम ने कार्रवाई की है।



WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS