उत्तराखंड

सरकारी बोर्ड वाला निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाना होगा मदरसों में :- सीएम

Admin
September 09 2025 Updated: September 09 2025
0 0
सरकारी बोर्ड वाला निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाना होगा मदरसों में :- सीएम

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल में हमारी सरकार ने नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया है। नए कानून के लागू होने के बाद 1 जुलाई 2026 के बाद वही मदरसे संचालित होंगे। जिनमें हमारे सरकारी बोर्ड वाला निर्धारित कार्यक्रम पढ़ाया जाएगा। सोमवार को काशीपुर के रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के विशिष्ट कार्यक्रम की शुरुआत आज से हो गई है। प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संवाद दोनों और से होना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत में निवेश के लिये एक महत्वपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है। देश में इंफ्रास्ट्रेक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याया जैसे क्षेत्रों में परिवर्तन आया है। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विकसित भारत का न केवल संकल्प लिया, बल्कि संकल्प की सिद्धि तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम भी किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश और उद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिये काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश में स्वस्थ निवेश के वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित की है। पहले यूनिट लगाने के लिये अलग-अलग विभागों से अलग-अलग प्रकार की स्वीकृतियां लेनी पड़ती थी। इसमें समय अधिक लगता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने लाइसेंसी प्रोसेसिंग को आसान करते हुए सिंगल विडों सिस्टम में सुधार किया। उन्होंने कहा कि सरकार 60 करोड़ की लागत से डिस्ट्रिक विश्वस्तरीय यू-हेल्थ की स्थापना भी कर रही है। कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का जो इंडेक्स है उस इंडेक्स में उत्तराखंड पूरे देश में पहले स्थान पर है। सीएम धामी ने कहा कि लैंड जिहाद के मामले में पूरे राज्य में 9 हजार एकड़ से अधिक भूमि को लैंड जिहादों से मुक्त कराया है। 250 से अधिक मदरसों को सील किया है। जबकि 500 से अधिक अवैध सरचनाओं को हटाया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS