उत्तराखंड

बारावफात पर्व पर सितारगंज में निकला जुलूस

Admin
September 05 2025 Updated: September 05 2025
0 0
बारावफात पर्व पर सितारगंज में निकला जुलूस

सितारगंज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बारावफात पर नगर में जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद के समीप आयोजित जलसे में धार्मिक गुरुओं ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर साहब के जीवन पर  प्रकाश डाला। जलसा कमेटी ने बीती शाम सिडकुल रोड, मुख्य चौक, रम्पुरा मार्ग, अमरिया चौक आदि को आकर्षक झालरों से सजाया गया था।
शुक्रवार की सुबह शहर के सिडकुल रोड स्थित जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हुआ। जुलूस किच्छा मार्ग, अमरिया चौक, खटीमा चौक, खटीमा मार्ग होते हुए जामा मस्जिद में संपन्न हो गया। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम धामी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए हुए थे। इस दौरान उलेमा पैगंबर साहब के बताए मार्ग पर चलने की अपील कर रहे थे। गुरुवार की रात शहर की सड़कों धार्मिक स्थलों और घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक झालरों और फूलों से सजाया गया था।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS