उत्तराखंड

बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

Admin
September 06 2025 Updated: September 06 2025
0 0
बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

सितारगंज। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वार्ड एक निवासी दयानंद सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि पूर्व में संगठन को लेकर हुए विवाद में सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिसमें जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया है। दयानंद सिंह ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त को सोशल मीडिया में धमकी दी थी। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किया गया। उन पर अपमानजनक टिप्पणी की है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS