उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

Admin
September 05 2025 Updated: September 05 2025
0 0
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

सितारगंज। वार्ड संख्या पांच की केंद्र दो की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना पत्नी राजू नगदली को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मीना ने अपने उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मीना नगदली ने पोषण अभियान, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अथक प्रयासों से उन्हें ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। क्षेत्र के लोगों ने मीना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
6एसटीजी1पी :- आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना को देहरादून में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS