उत्तराखंड

सितारगंज में कैलाश व बैगुल नदी के कटाव से स्थायी रोकथाम के लिए 4.34 करोड़ की मंजूरी।

Admin
October 05 2025 Updated: October 05 2025
0 0
सितारगंज में कैलाश व बैगुल नदी के कटाव से स्थायी रोकथाम के लिए 4.34 करोड़ की मंजूरी।
सितारगंज। बाढ़ से अतिसंवेदनशीतल सितारगंज में कैलाश व बैगुल नदी के बाढ़ से बचाव के स्थायी इंतजाम के लिए 4.34 करोड़ की दो योजनाओं को मंजूरी दी है।  पहली योजना में कैलाश नदी से रसोइयापुर, झुकहा, कौंधारतन आदि गांवों को बाढ़ सुरक्षा के लिए तैयार की गयी है। यहां कैलाश कटाव करते हुए इन गांवों के निकट पहुंच चुकी है। यहां कृषि भूमि लगातार नदी में लील हो रही थी। भविष्य में इन गांवों को बाढ़ का खतरा था। शासन ने 2.53 करोड़ की योजना को टीएसी व प्रशासनिक स्वीकृति के बाद 1.01 करोड़ की पहली किस्त आवंटित कर दी है। दूसरी योजना सितारगंज के सिसौना, राजनगर को बैगुल नदी व खलासी नाले से बचाव के लिए 1.81 करोड़ की मंजूरी मिली है। इस योजना में प्रथम किस्त में 72.46 लाख हुए आवंटित हुए हैं।
सितारगंज में कैलाश व बैगुल नदियां हर वर्ष बरसात में तबाही करती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ते ही दोनों नदियां तबाही करती हैं। अस्थायी बाढ़ सुरक्षा योजनायें बाढ़ रोकने में नाकाम रहती है। सिंचाई खण्ड के ईई आनंद सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष स्थायी बाढ़ सुरक्षा की मांग की थी। ग्रामीण कैलाश नदी के दाये पार्श्व के सुदृढ़ीकरण कार्य करने का आग्रह कर रहे थे। मंत्री बहुगुणा के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे थे। कैलाश नदी के कटाव को रोकने के लिए 18 मीटर लम्बाई के जीआई वायर क्रेट स्टोन वोल्डर 45 मीटर सीसी कार्य एवं नदी के डायवर्जन के लिए क्यूनिट खुदान का प्राविधान है। योजना की कुल लागत 2.53 करोड़ है। इस योजना में कार्य पूरा हो जाने के बाद ग्राम रसोइयापुर, झकुहा, कौंधा अशरफ, कौधारतन गांवों के 50 एकड़ कृषि भूमि की सुरक्षा के साथ दो हजार की आबादी की बाढ़ सुरक्षा होगी। दूसरी योजना में बैगुल नदी के बाढ़ से बचाव के लिए ग्राम सिसौना में एक हजार मीटर लम्बाई का तटबंध नाले के बाये पार्श्व में तथा नौ मीटर लम्बाई के नौसीसी , स्टड का प्रस्ताव है। जहां नदी का बहाव सीधे किनारे पर हो रहा है। 39 मीटर लम्बाई में बटर्स वाल एवं नदी में डाईवर्जन आदि कार्य कराने का प्राविधान है। इस योजना का प्रस्ताव 181.15 लाख का है। जिसमें प्रथम किस्त की प्रस्तावित धनराशि 72.46 लाख अवमुक्त हुए हैं। योजना से सिसौना, राजनगर क्षेत्र में करीब पचास एकड़ कृषि भूमि का कटाव रुकेगा। करीब 2500 आबादी को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करेगी।  
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS