
विकासनगर विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन का अधिवेशन बुधवार को निरीक्षण भवन डाकपत्थर में संपन्न हुआ। इस दौरान एसोसिएशन की मंडल और यमुना परियोजना कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अविनाश कुमार मंडल अध्यक्ष और सुभाष चंद यमुना परियोजना अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन के पहले सत्र में विद्युतकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि ऊर्जा के तीनों निगमों में कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। ऊर्जाकर्मी लंबे समय से परिचालन पाली समाप्त होने के बाद सामान्य पाली आरंभ कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। साल 2005 के भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी निगम प्रबंधन से की जा रही है। नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को पारिवारिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऊर्जा कर्मियों को टैरिफ का लाभ नहीं दिए जाने से भी उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तीसरा समयबद्ध वेतनमान 4600 दिया जाना चाहिए जबकि टीजी-2 कर्मचारियों का तीसरा समयबद्ध वेतनमान 6600 मान्य होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों के आवासीय कालोनियों की मरम्मत भी समय पर नहीं कराता है। इससे कालोनियां जर्जर हो चुकी हैं। उन्होंने ऊर्जा के तीनों निगम प्रबंधन से मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की है। अधिवेशन के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंडल कार्यकारिणी में अर्जुन उपाध्यक्ष, रोहित सिंह सचिव, संजीव कुमार, ममता रानी संगठन सचिव, रीतू पुलकित, प्रताप राम प्रचार सचिव व अरुण कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। भगवान प्रसाद को संरक्षक नियुक्त किया गया। यमुना परियोजना कार्यकारिणी में रीशु कुमार, अनुज कुमार उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार सचिव, सीमा रानी संगठन मंत्री, रुद्र राम कोषाध्यक्ष, विजय कुमार प्रचार सचिव और चांद कुमार लेखा निरीक्षक चुने गए।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS