उत्तराखंड

आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का तिरंगा चौक पर प्रदर्शन

Admin
September 10 2025 Updated: September 10 2025
0 0
आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का तिरंगा चौक पर प्रदर्शन

सितारगंज। आजाद समाज पार्टी ने तिरंगा चौक पर प्रदर्शन कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बाद में पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को लोग तिरंगा चौक पर एकत्र हुए। यहां प्रशासन के नारेबाजी की। सतेन्द्र कुमार ने कहा कि छह सितम्बर को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। आरोप लगाया कि समाज में जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है। सतेंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। यहां विनोद कुमार, श्याम सुंदर, देवशरण, सुम्मत, विशाल, संदीप, मनीष, जीतेन्द्र सिंह, टिंकल सिंह, विक्रम, रेणु देवी, बुधिया देवी, शांति देवी, आरती देवी, रेखा देवी, अमित मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS