उत्तराखंड

पछुवादून में भगत सिंह को जयंती पर किया नमन

Admin
September 28 2025 Updated: September 28 2025
0 0
पछुवादून में भगत सिंह को जयंती पर किया नमन

विकासनगर।  आजादी के मतवाले सरदार भगत सिंह की जयंती पर सेलाकुई में स्थानीय लोगों ने शहीद चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। हरबर्टपुर में पछुवादून विकास मंच कार्यकर्ताओं ने मंच कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी, ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनकी 118वीं जयंती पर उन्हें नमन कर उनके विचारों को याद किया गया। सेलाकुई के शहीद सत्येंद्र चौक पर श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने न केवल अपने जीवन का बलिदान दिया, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने वाले आदर्श भी स्थापित किए। हरबर्टपुर में श्रद्धांजलि देते हुए पछुवादून विकास मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि आज के दिन, हमें सरदार भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भगत सिंह एक विचार भी थे। जिनके विचारों से प्रेरित होकर राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश में ऐसी क्रांतिकारी चिंगारी जलाई, जिससे अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने युवाओं को देश की उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही। इस दौरान सभी ने शहीद भगत सिंह के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान चैतन्य अनिल गौड़, मनोहर पंवार, श्रीचंद्र मलिक, यशपाल कैंतुरा, शूरवीर चौहान, चमन मनोगा, दिनेश सहगल, अजय सिंह, श्रीपाल, नरेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS