
देहरादून राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।
कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने और पांरपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आयुष क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को आयुष से जोडते हुए आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा उत्तराखंड राज्य योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य है, जो कि उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। उन्होंने संघ के अधिवेशन के लिए शुभकामनाएं भी दी।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS