उत्तराखंड

गंगाघाटों पर सफाई अभियान चलाया

Admin
September 16 2025 Updated: September 16 2025
0 0
गंगाघाटों पर सफाई अभियान चलाया

हरिद्वार  नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित इस अभियान की शुरुवात प्रेमनगर घाट के निकट घाट से की गई। अभियान की शुरुआत मेयर किरन जैसल की उपस्थिति में निगम कर्मियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी के साथ हुई। किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार की पहचान स्वच्छता और आध्यात्मिकता दोनों से है। जब नगर की स्वच्छता में जनता का हाथ जुड़ता है तभी यह प्रयास सफल हो पाता है। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता और सफाई संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS