जसपुर, संवाददाता। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शनिवार को कांग्रेसजनों ने जनाक्रोश रैली निकाली। कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। कांग्रेसियों ने एक जनसभा के बाद नगर में जुलूस के रूप में विशाल रैली निकाली। रैली सुभाष चौक पर समाप्त हुई।वहां सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गयाशनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पृथ्वीराज चौहान चौक पर जन आक्रोश सभा का आयोजन विधायक आदेश चौहान नेकिया। सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार नीतियों को जनविरोधी करार दिया। कहा कि कुछ पूजीपतियों के हाथों सरकारी सम्पत्ति खुर्द बुर्द की जा रही है। रोजगार छीन लिये गये। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग परेशान है। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करने वाली सरकार में किसान त्रस्त है। आपदा पीड़ितों को कोई राहत नहीं पहुंचा पायी। त्रस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट चोरी नहीं अपितु वोटों की लूट हुई है। विधायक प्रीतम सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन प्रीने बिगड़ते कानून व्यवस्था और महंगाई पर केंद्र एवं राज्य सरकारों को घेरा। यहां जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना, पॉलिटेक्निक की स्थापना, स्टेडियम की स्थापना, भोगपुर को राजस्व ग्राम घोषित करने, जसपुर में फेज 2 की पेयजल योजना का क्रियान्वयन करने की मांग की। यहां सुभाष शर्मा, नईम, इख्तियार, बबलू, गजेंद्र सिंह, हकीम, जफर अली, मोइनुद्दीन, खेम सिंह, दारा सिंह, अमरजीत सिंह, अरविंद सिंह, मौजूद रहे।
COMMENTS