उत्तराखंड

संगठन को मजबूत बनाएगी कांग्रेस: सोफिया फिरदौस

Admin
September 02 2025 Updated: September 02 2025
0 0
संगठन को मजबूत बनाएगी कांग्रेस: सोफिया फिरदौस

कोटद्वार।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक व ओडिशा की कटक विधान सभा विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा है कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाएगी। पार्टी से नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर भाजपा की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पहुंची सेफिया फिरदौस ने मंगलवार को स्थानीय होटल के सभागार में प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही राहुल गांधी की ओर से उठाये गये मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में संविधान की रक्षा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती है जिसका डटकर सामना करना होगा। विधायक रवि बहादुर ने संगठन को मजबूत करने, नए युग के लिए तैयार रहने के अवसर मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जड़ें गहरी हैं। हमारे सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन में महिलाओं और समाज के हर वर्ग को शामिल करना है साथ ही समाज की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी हमें काम करना होगा। प्रैस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से महेंद्र सिंह व जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उड़ीसा से विश्वजीत दास व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS