उत्तराखंड

विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Admin
September 22 2025 Updated: September 22 2025
0 0
विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने विद्यालयों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है।
 राज्यपाल ने कहा कि देहरादून शिक्षा नगरी के रूप में देशभर में विख्यात है और इस पहचान को सशक्त बनाने में विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का योगदान सराहनीय रहा है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित करना है। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उनकी चुनौतियों के बारे में अवगत कराया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS