
हरिद्वार। सन्त निरंकारी मिशन ने भेल स्थित कम्युनिटी सेंटर में विशाल महिला संत समागम का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समागम में दिल्ली से आई प्रचारक प्रतीक्षा मिश्रा ने अपने आध्यात्मिक विचार व्यक्त किए। प्रतीक्षा मिश्रा ने कहा कि निरंकार परमात्मा ने हरि के द्वार में आने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हर किसी में परमात्मा है जो निरंकार का रूप है। परमात्मा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। जैसे ही तन-मन-धन का आत्मसमपर्ण हम करते हैं तब खुद से ही मानव के जीवन में सरलता आ जाती है और मानव का अहंकार स्वयं खत्म होने लगता है। आज निरंकारी मिशन हमारे अंदर प्यार की अलख जगा रहा है, अगर परमात्मा प्यार है तो प्यार में सौदेबाजी नहीं होती प्रेम का अर्थ केवल समर्पण है। जिसके जीवन मे समर्पण है वो प्रसन्न हो जाता है। निरंकारी मिशन की विचारधारा पूरे विश्व में मानवता की पाठशाला खोलकर पूरे विश्व मे शांति भाईचारे का संदेश देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान से मनुष्य का विवेक जागृत होता है और परमात्मा के साथ अटूट नाता जुड़ जाता है। इससे हृदय में भक्ति भाव उत्पन्न होने लगता है। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह व मुखी मंगतराम जखमोला, ने आयी हुई साध- संगत का आभार व्यक्त किया।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS