
उत्तरकाशी। नगर पंचायत नौगांव में बीते दिनों आई आपदा से प्रभावित लोगों ने सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रभावितों ने नौगांव चौराहे पर प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाया कि नौगांव नगर पंचायत में भीषण आपदा आई जिसमें सैकड़ों लोग प्रभावित हुए, लेकिन सरकार और प्रशासन ने नुकसान का सही आकलन नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने आपदा में हुए नुकसान का सही आकलन करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत नौगांव में दैविक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित वार्ड-चार, छह और सात हुए हैं। यहां लोगों के आवासीय मकान और जमीन भूधंसाव की चपेट में आए हैं। इसके अलावा बिंगसी मटेली, देवलसारी, धारी और फल पट्टी सेवरी में भी भारी भूधंसाव हुआ, जिसमें सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं, जिसको लेकर ग्रामीण सही आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में श्याम सिंह राणा, रामप्रसाद सेमवाल, कुलदीप चौहान, गिरवीर राणा, सचिन कुमार, रोविन रमोला, कपिल चौहान, बलेद्र , शैलेन्द्र सिंह, सुरेश, नितेश, सूरज रावत, दीवान असवाल, अनुज रावत, सचिन कुमार, बासुदेव डिमरी, चैन सिंह राणा आदि थे।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS