
रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों का संशोधन, परिवर्तन व परिवर्धन प्रस्ताव को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त प्रथम पखवाड़े में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर व तहसील स्तर के माध्यम से पुर्ननिर्धारण, संशोधन, परिर्वतन व भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होने बताया कि 1150 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले 313 मतदेय स्थल चिन्हित किये गये है। चिन्हित 313 मतदेय स्थल के सापेक्ष 178 नये मतदेय स्थल मतदाताओं हेतु बनाये गये है तथा अवशेष 135 मतदेय स्थलों को निकटतम मतदेय स्थलों में मतदाताओं को समायोजित किया गया है। इस तरह अब जनपद में 1642 मतदेय स्थल बनाये गये है।
उन्होने कहा कि बहुमंजिला इमारतों में मतदाता संख्या को देखते हुए रूद्रपुर में ओमैक्स व मैट्रोपोलिस सिटी तथा काशीपुर में प्रकाश सिटी में एक-एक मतदान स्थल बनाये गये है। उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने पार्टी के बीएलए तैनात कर सूची उपलब्ध करा दे ताकि निर्वाचन आयोग को सूची प्रेषित किया जा सकें एव किसी प्रकार की सूचनाओं को आदान-प्रदान करने में सुविधा हो सकें। उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो दे सकते है। बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिला सचिव कांग्रेस मनोज कुमार सिंह, नगर महामंत्री सुनील आर्य, जिलाध्यक्ष आप किरन पाण्डे विश्वास, जिलाध्यक्ष बसपा विनोद कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी आरडी मिश्रा आदि मौजूद थे।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS