उत्तराखंड

कृमि मुक्ति दिवस और पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम तिवारी ने ली समीक्षा बैठक

Admin
October 06 2025 Updated: October 06 2025
0 0
कृमि मुक्ति दिवस और पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम तिवारी ने ली समीक्षा बैठक

चमोली   जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को पल्स पोलियो विशेष अभियान और कृमि मुक्त दिवस के आयोजन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारु और सफल संचालन के सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रमों की जानकारी का छात्र-छात्राओं के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को पल्स पोलियो अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवस्था करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृमि मुक्त दिवस पर वितरित की जाने वाली दवाओं को लेकर सभी सुरक्षा मानकों की जांच कर बच्चों को दवा खिलाने के मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने अभियान से जुड़े समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के साथ ही सभी विभागों को कार्यक्रम में सहयोग करने के आदेश दिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS