उत्तराखंड

विद्युत संविदा एकता मंच ने दिया आंदोलन का नोटिस

Admin
September 21 2025 Updated: September 21 2025
0 0
विद्युत संविदा एकता मंच ने दिया आंदोलन का नोटिस

हल्द्वानी।  विद्युत संविदा एकता मंच ने 16 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का नोटिस दिया है। विभागीय प्रबंधकों को भेजे नोटिस में पूर्व में हुई वार्ता के अनुसार कार्रवाई नहीं करने पर 25 सितंबर के बाद से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों के विद्युत संविदा एकता मंच ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विभागीय प्रबंधन को भेजे पत्र में कहा कि संविदा कर्मियों ने पूर्व में 16 सूत्रीय मांगपत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। कर्मियों ने बताया कि एक अगस्त को हुई वार्ता में कार्मिकों को मेडिकल सुविधा देने का भरोसा दिया गया था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। इसके साथ ही अन्य मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे कर्मचारी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रबंधन आंदोलन को मजबूर कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि 25 सितंबर के बाद आंदोलन शुरू कर, चार अक्तूबर को ऊर्जा भवन मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। संगठन के संह संयोजक मनोज पंत ने बताया कि आंदोलन का नोटिस भेजा गया है। सकारात्मक निर्णय नही लिए जाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS