
नई टिहरी। भाजपा जिला कार्यशाला में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर जानकारी दी गई। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर समापन होगा। कहा कि पखवाड़े को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता मिलकर काम करें। इसके लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। सोमवार को जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने सेवा पखवाड़ा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कहा कि 17 सितंबर को जिला स्तर और 18 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा के हर मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 सितंबर और 2 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे। स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित कर बूथ स्तर तक कार्यक्रम संपन्न करने की योजना बनाई जाए। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य खेम सिंह चौहान, दर्मियान कंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, जयेंद्र सेमवाल, बलवंत रावत, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, मीना खाती, लीला मखलोगा, वीरेंद्र राणा, गोविंद रावत, परमवीर पंवार, रमेश रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, राजेंद डोभाल आदि मौजूद थे।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS