
हरिद्वार ।स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में "स्वास्थ्य पखवाड़ा" आयोजित किए जाएंगे,इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा,विधायक भगवानपुर ममता राकेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। "स्वास्थ्य पखवाड़ा" इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वैच्छिक भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य पखवाड़े को सफल बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रत्येक स्तर पर उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने इस अभियान में जनपद प्रभारी मंत्री ,सासंद,विधायकों,महापौर,जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पार्षदों,ग्राम प्रधानों सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की भागीदारी सुनाश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला चिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों में आयोजित वाले स्वास्थ्य पखवाड़े के लिए रोस्टर तैयार कर सभी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम का सफल बनाए जा सके,उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से विशेष कर महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS