उत्तराखंड

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व है:  रीना जोशी

Admin
September 20 2025 Updated: September 20 2025
0 0
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व है:  रीना जोशी

देहरादून राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को मानव सेवा का बेहतर अवसर बताया। प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है। प्रत्येक अस्पताल को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि कार्यक्रम का मानवीय पक्ष देखते सभी अस्पताल अपने शिविरों की तिथि व स्थान तय कर लें। और कार्यक्रम संपंन होने पर उसकी कंटेट व फोटो डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि सनद रहे। कहा कि शिविर से पूर्व तिथि व स्थान का प्रचार भी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। बेहतरी के लिए शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS