उत्तराखंड

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: जिले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत

Admin
September 17 2025 Updated: September 17 2025
0 0
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: जिले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत

रुद्रपुर। जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अध्ययन के तहत नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत 17 सितंबर से हो गई है। अभियान के पहले दिन जिला अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचे।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने सुना। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, पीएमएस आरके सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS