
सितारगंज। विकासखंड सितारगंज में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुंवरपुर के प्रधान रेशम सिंह निर्विरोध प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए। प्रधान संघ की गुरुवार को हुई बैठक में कुंवरपुर के प्रधान रेशम सिंह को अध्यक्ष, सिसौना की प्रधान मिथलेश देवी को संरक्षक, सुरेंद्रनगर की प्रधान सुमन हालदार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रुदपुर की प्रधान रितु वैद्य, पहसैनी के प्रधान जगदीप सिंह और देवकाली के प्रधान जसपाल सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गांव पिंडारी के प्रधान प्रदीप सिंह को सचिव, टैगोरनगर की प्रधान नेहा सरकार, मलपुरी की प्रधान रजनी सिंह राणा को उपसचिव, नकटपुरा के प्रधान परमजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, राजनगर के प्रधान संगीता दे और कठंगरी के प्रधान इरमनाज को उपकोषध्यक्ष चुना गया।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS