उत्तराखंड

सरस मेले को लेकर करें समयबद्ध तैयारी: सीडीओ

Admin
September 09 2025 Updated: September 09 2025
0 0
सरस मेले को लेकर करें समयबद्ध तैयारी: सीडीओ

नई टिहरी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी 6 अक्टूबर से 10 दिवसीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बायर्स-सेलर्स मीट, गुल्लक 2.0 तथा प्रत्येक ब्लॉक द्वारा अपने अपने स्टॉल में प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए गए कि प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों की उचित पैकेजिंग सुनिश्चित की जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के ठहरने के लिए बुक किए जाने वाले होटल-धर्मशालाओं का निरीक्षण समय से कर लिया जाए। सरस मेले में स्टॉल की व्यवस्था सुसंगत रूप से की जाए। विशेष रूप से फूड स्टॉल को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने सभी अधिकारियो को मिलकर मेले को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए समयबद्ध तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS