उत्तराखंड

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन का सितारगंज में पुष्पवर्षा कर स्वागत

Admin
September 07 2025 Updated: September 07 2025
0 0
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन का सितारगंज में पुष्पवर्षा कर स्वागत

सितारगंज, संवाददाता। साहिब श्री गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास के शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन रविवार की सुबह गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से चला। सितारगंज पहुंचने पर सैकड़ों संगत ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को नमन किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से साहब श्री गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास,भाई मती दास, भाई दयाला जी के शहीदी दिवस को समर्पित 350 वां नगर कीर्तन  गुरुद्वारा धुबरी असम से श्री आजायब सिंह अभ्यासी- सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर पंजाब की देखरेख में प्रारंभ नगर कीर्तन शनिवार की सायं गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचा था। रात्रि में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में धार्मिक दीवान का आयोजन किया था। जिसमें विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धान्त की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब के स्थान को अद्वितीय बताते हुए गुरुओं के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया था।  रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सितारगंज के बिजटी चौक पर पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में सजे धार्मिक दीवान में गुरुओं की महिमा व गुरुतेबहादुर जी के शहीदी इतिहास का बखान किया जा रहा था। हजारों संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी में मत्था टेका। नगर कीर्तन का आगरा गुरुद्वारा में स्वागत हुआ। यहां हजारों संगत ने मत्था टेका। पंच प्यारों को सिरोंपा भेंट किया। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया। तड़हा में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी में नमन किया।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS