उत्तराखंड

सितारगंज में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, प्रमाण पत्रों की प्रतिया फूंकी।

Admin
September 24 2025 Updated: September 24 2025
0 0
सितारगंज में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, प्रमाण पत्रों की प्रतिया फूंकी।

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले लेकर युवाओं में आक्रोश है। बुधवार को नगर के मुख्य चौक पर एकत्रित होकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चज्ञैक पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति जलाई। बाद में युवा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 15 लाख रुपये में सीट बेचकर युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है। कठोर कानून बनाने का दावा कर खुद की पीठ थपथपाती रही। इस मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखी। युवाओं ने पेपर लीक प्रकरण में शामिल लोगों को सख्त सजा के लिए सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से तैयारी करने के बाबजूद जब पेपर लीक हो जाते हैं तो युवाओं का मनोबल टूट जाता है। उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है। चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व पुन: परीक्षा कराने व बेरोजगारों को नि:शुल्क आवागमन की सुविधा देने की मांग की। यहां पूरन चौहान, उमेश पाठक, चरण राणा, मुनीश गुप्ता, आकाश राणा, अभिषेक, हिमांशु उपाध्याय, अजय मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS