
देहरादून। उत्तराखंड के सभी सरकारी स्कूलों में आज मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावक संघ(पीटीए) की बैठक होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए इसके आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के राज्य, जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी एक-एक स्कूल में इस बैठक में शामिल होंगे। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है कि पीटीए की बैठक एक ही दिन हो रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती की ओर से जारी किए गए आदेश में राज्य स्तर के 14 अफसरों की ड्यूटी भी एक-एक स्कूल में लगाई गई है।
खुद माध्यमिक शिक्षा निदेशक देहरादून के राइका मालदेवता की पीटीए बैठक में शामिल होंगे। जबकि सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी भी एक-एक स्कूल में जाकर बैठक में हिस्सा लेंगे। जो स्कूलों की समस्या सुनेंगे, साथ ही शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। अभिभावकों से मिली शिकायतों और सुझावों के साथ ही शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विस्तृत आख्या निदेशालय को सौंपेंगे। साथ ही कार्ययोजना को तैयार कर उसे लागू करने के उपायों को लेकर भी सुझाव देंगे।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS