उत्तराखंड

लोनिवि अफसरों पर लगाया भेदभाव का आरोप

Admin
September 12 2025 Updated: September 12 2025
0 0
लोनिवि अफसरों पर लगाया भेदभाव का आरोप

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में जाकर विभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विभाग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस पार्षदों के जनहित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि दो माह पूर्व भी विभागीय अधिकारियों को जनहित कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुए तो कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि अधिकारी भाजपा के दबाव में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। यदि जल्द ही कांग्रेस पार्षदों के प्रस्तावित कार्यों पर काम शुरू नहीं हुआ तो लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि हमारे प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर लोनिवि की ओर से कार्रवाई न होने पर कांग्रेसजन आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं पार्षद विवेक भूषण विक्की और नौमान अंसारी ने कहा कि लोनिवि अधिकारी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इस दौरान पुनीत कुमार और ऋषभ वशिष्ठ ने कहा कि विभाग को जनहित कार्यों को भाजपा के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने कहा कि यदि अधिकारियों ने कार्यशैली नहीं बदली तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, गौरव गोस्वामी, शिवा लोधी, अंकित चौधरी,अनंत पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS