उत्तराखंड

पूर्व विधायक राणा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को दी श्रद्धांजलि

Admin
August 31 2025 Updated: August 31 2025
0 0
पूर्व विधायक राणा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को दी श्रद्धांजलि
 नानकमत्ता, संवाददाता। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के पिता फिरू सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त करने सीएम पुष्कर सिंह धामी उनके आवास सरोंजा पहुंचे। रविवार की सायं सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता के ग्राम सरोंजा में पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के घर पहुंचे। उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय श्री फिरू सिंह राणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने स्व. फिरू सिंह राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,  जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने शोक जताया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS