उत्तराखंड

वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा पर दिया प्रशिक्षण

Admin
September 29 2025 Updated: September 29 2025
0 0
वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा पर दिया प्रशिक्षण

रुद्रपुर   उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिलास्तरीय बैठक रविवार को नगर निगम सभागार में हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसे देहरादून से आए हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधि वैभव बिष्ट ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और डिजिटल सशक्तिकरण से वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकते हैं। महासचिव एसके नैय्यर ने बताया कि देश की कुल आबादी का लगभग 10 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक हैं, यानी करीब 15 करोड़ लोग। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत, यानी लगभग 13 लाख है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनर्स की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है और शीघ्र निर्णय न होने पर इसका असर आगामी चुनावों में दिख सकता है। बैठक की अध्यक्षता बीएल साह ने की, जबकि संचालन महासचिव एसके नैय्यर ने किया। बैठक में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में सीएस रावत, सीबी घिडिल्याल, राजबहादुर शर्मा, वैभव बिष्ट, मोहनलाल अरोड़ा, पंकज कांडपाल, जगदीश पाटनी, पनवेश गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, लीलांबर जोशी, ओपी चौहान, त्रिवेणी सहाय गंगवार, कुन्दन लाल, प्रभाकर तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बीएस चौहान, राम प्रसाद, राजकुमार त्यागी, बीएस शाक्य, बीके नैनवाल, परशुराम गौर, जैकिसन, हरीश कुमारी शर्मा, सुनहली, श्यामलता, तारा देवी, आशा के सिंह, कत्यानी देवी आदि उपस्थित रहे। पेंशनर्स की प्रमुख मांगें राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी एवं भर्ती के दौरान पेंशनर्स को कैशलेस सुविधा। गोल्डन कार्ड के लिए मासिक कटौती को कार्यरत कर्मचारियों की तुलना में 50 प्रतिशत करना। कोविड काल में रोके गए 18 माह के डीए एरियर का तत्काल भुगतान। पेंशन वृद्धियां: 65 वर्ष पर 5%, 70 वर्ष पर 10%, 75 वर्ष पर 15%, 80 वर्ष पर 20%। पेंशन राशिकरण की अवधि को 15 वर्षों से घटाकर 10 वर्ष 8 माह करना। गोल्डन कार्ड धारकों को हो रही चिकित्सीय असुविधाओं के समाधान के लिए डीएम और सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करना। राज्य स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पेंशनर्स के लिए आहरण-वितरण अधिकारी नियुक्त करना। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि। नई कार्यकारिणी का गठन, साह अध्यक्ष बने बैठक में उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। आगामी तीन वर्षों के लिए निर्विरोध रूप से चुनी गई कार्यकारिणी में बीएल साह को अध्यक्ष, सीएस रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसके नैय्यर को महासचिव और सीबी घिडिल्याल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS