t.me/foxystresser

एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

Admin
August 27 2025 Updated: August 27 2025
0 0
एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

बनबसा 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत एसएसबी को बड़ी सफलता मिली। मंगलवार की देर रात्रि में सीमा चौकी बनबसा की जांच टीम चेक पोस्ट पर नियमित जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों का खेप बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनोज शाहू पुत्र भीम शाहू, निवासी कंचनपुर, जिला महेन्द्रनगर, नेपाल के रूप में हुई। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मादक पदार्थों की भारत से नेपाल तस्करी कर रहा था। इस कार्रवाई से एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही पर तगड़ा प्रहार किया है। यह उपलब्धि एसएसबी के कार्मिकों की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और नशामुक्त समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। बरामद नशीली सामग्री को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना बनबसा, जिला चम्पावत को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार यादव ने किया, इसमें उप-निरीक्षक कोमल सिंह, फूल हसन, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS