उत्तराखंड

पूर्व में अपराधिक इतिहास है आरोपी युवक का

Admin
September 17 2025 Updated: September 17 2025
0 0
पूर्व में अपराधिक इतिहास है आरोपी युवक का

जसपुर आरोपी राजीव पुत्र मोहन सिंह पर पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने आप को घायल दिखाकर दूसरों को फंसाने की कोशिश की थी। इस मामले ने पुलिस की सतर्कता और अपराधियों की पहचान करने की क्षमता को उजागर किया।  कोतवाली जसपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मणिकान्त मिश्रा के नेतृत्व और अधिकारियों की रणनीति के तहत महज़ 12 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने जहाँ मृतका के परिजनों को न्याय की उम्मीद दिलाई है।  चौकी इंचार्ज धर्मपुर उपनिरीक्षक केसी आर्य ने बारीकी से सुराग खंगाले और गहनता से पूछताछ करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों  का इस्तेमाल किया। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटों के भीतर ही शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी, एसओजी रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, थाना प्रभारी आईटीआई कुन्दन सिंह रौतेला, थाना प्रभारी पुलभट्टा प्रदीप कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी दिनेशपुर रविन्द्र बिष्ट, सत्यप्रकाश रायपा, रुचिका चौहान, जावेद मलिक, अनिल जोशी, केसी आर्य, गोविन्द सिंह मेहता, इन्द्र सिंह ढेला, संतोष देवरानी, सुशील कुमार, हरीश आर्य, नवीन प्रकाश, गणेश राम, अरुण कुमार, अब्दुल मलिक, प्रविन्दर सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS