
सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने आंम्बेडकर विद्यालय परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना देकर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने पर रोष जताया। कहा कि राज्य का युवा आहत है। पूर्व विधायक ने कहा कि आयोग, सरकार, शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। पुलिस प्रशासन दोषी उनको मान रहा है जिन्होंने पेपर लीक प्रकरण को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को राज्य में नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि युवाओं में हताशा है। युवाओं की उम्मीद टूट रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के आक्रोश को सरकार गम्भीरता से नहीं ले रही है। नकल कानून के आरोपी जेल से छूट जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने नकल माफिया को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाने की मांग की। दागी को जड़ से खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाकिम सिंह अकेला पेपर लीक नहीं कर सकता है। उसमें बड़ा गिरोह होता है।







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS