
देहरादून उत्तराखंड में मंडुवे की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इस पर मंडुवा उत्पादक किसानों को प्रति किलो 5.96 रुपये अधिक मिलेंगे। सरकार ने मंडुवा खरीद का मूल्य 48.86 रुपये प्रति किलो रखा था, जो पिछली बार 42.90 रुपये था। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के माध्यम से 211 समितियां मंडुवे की खरीद कर रही है। यह प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू हो गई है। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जब मंडुवा की सरकारी खरीद की शुरू की गई थी, तब 18 रुपये प्रति किलो की दर थी, आज यह बढ़कर 48.86 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
साथ ही प्रत्येक कुंतल की खरीद पर 100 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। पिछले दो साल में मंड़ुवा खरीद बढ़ने से किसानों को दोगुनी आमदनी हो रही है। साथ ही पहाड़ों में पलायन रुकने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है। राज्य सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियो और सोशल मीडिया अन्य माध्यम से मिलेट्स की खरीद को लेकर प्रचार किया जा रहा है। सहकारी संघ किसानों से सीधे संपर्क में भी है। जरूरत पड़ी तो खरीद केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। यहां बनाए गए हैं केंद्र अल्मोड़ा में 43, चमोली में 22, बागेश्वर में 13, उत्तरकाशी में 13, पौड़ी में 17, पिथौरागढ़ में 24, टिहरी में 30, रुद्रप्रयाग में 10, नैनीताल में 17 और देहरादून में 3 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां मंडुवा सहित अन्य मिलेट्स की खरीद की जा रही है। 50 हजार कुंतल खरीद का है लक्ष्य पिछले साल राज्य में 10,000 किसानों से 31,640 कुंतल मंडुवा की खरीद 42.90 रुपये प्रति किलो की दर से की गई थी। इस बार राज्य सहकारी संघ ने 50,000 कुंतल का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19,000 कुंतल अधिक है। हमारा उद्देश्य है कि मोटा अनाज मंडुवा जैसे पौष्टिक उत्पादों के माध्यम से उत्तराखंड का किसान अपनी आय में वृद्धि करे और उसका यह उत्पाद लोकल से ग्लोबल स्तर तक पहुंचे। राज्य सहकारी संघ के माध्यम से हम मिलेट्स एवं पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने जा रहे हैं। इसके लिए रोडमैप और बिजनेस प्लान तैयार किया जा चुका है। डॉ.धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री







N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
N/A October 07 2025 0 0
Copyright © 2025 News Bank. Designed & Developed by Promotion Paradise

COMMENTS