उत्तराखंड

डीएम  दीक्षित की अध्यक्षता में  हुई सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Admin
September 23 2025 Updated: September 23 2025
0 0
डीएम  दीक्षित की अध्यक्षता में  हुई सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

हरिद्वार   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवम् नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों व ओवरलोडिंग करने वालों, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष तौर पर सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में कई स्थानों पर स्पीडगनो की संख्या बढ़ाई जाए,जिससे कि रैश ड्राइव पर अंकुश लगाया जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS